scorecardresearch
 

Surya Gochar: सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में महागोचर, 4 पर होगी धन की वर्षा!

Surya Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन एक अत्यंत प्रभावशाली घटना मानी जाती है. सूर्य देव जल्द ही अपने ही स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.

Advertisement
X
बढ़ने वाली है इन राशियों की खुशियां (Photo: ITG)
बढ़ने वाली है इन राशियों की खुशियां (Photo: ITG)

Surya Nakshtra : सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.  ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.  सूर्य का यह गोचर कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है. इस दौरान करियर में तरक्की के साथ-साथ आर्थिक लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है. 

सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर: समय और तिथि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 11 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य इस नक्षत्र में 25 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक विराजमान रहेंगे. कृत्तिका सूर्य का स्वयं का नक्षत्र है, इसलिए इसका प्रभाव बहुत शक्तिशाली होने वाला है. 

कर्क राशि: मान-सम्मान में होगी वृद्धि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान की तरह साबित होगा.  आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. 

सिंह राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं.  कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का जाना आपके लिए करियर के नए द्वार खोलेगा. यदि आप लंबे समय से प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. 

Advertisement

वृश्चिक राशि: धन लाभ के प्रबल योग
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता लेकर आ रहा है. निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है, पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है और धन लाभ होगा.  आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर लेंगे. 

मीन राशि: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन भाग्य्योदय कारक रहेगा. आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे.  यात्राओं के योग बन रहे हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपको पिता या गुरु का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. करियर में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement