scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: इस एक राशि के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, बढ़ सकता है बैंक बैलेंस

Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक लगेगा. ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कैसे.

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण 2026 इस 1 राशि के लिए लाभकारी (Photo: ITG)
सूर्य ग्रहण 2026 इस 1 राशि के लिए लाभकारी (Photo: ITG)

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी यानी आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार, इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से है और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा. मतलब यह है कि ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट की होगी. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है, जिसका प्रभाव भी करीब 1 महीने तक देखने को मिलेगा. 

सामान्य जीवन

यह सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में अब गति आ सकती है और परिस्थितियां आपके पक्ष में मुड़ती हुई दिखाई देंगी. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी. नई योजनाएं बनाने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है.

नौकरी वालों के लिए

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है. आपको कोई नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर पदोन्नति या प्रमोशन का कारण बन सकता है. हालांकि, इस समय सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. अहंकार से बचते हुए टीमवर्क पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

बिजनेस वालों के लिए

Advertisement

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं. यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. निवेश से लाभ होने की संभावना है, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक रूप से आय के नए स्रोत बनने के संकेत मिल रहे हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि भविष्य के लिए बचत बनी रहे और आर्थिक संतुलन कायम रहे.

सेहत रहेगी सामान्य

स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाना जरूरी होगा. काम की अधिकता के कारण थकान या सिरदर्द जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए पर्याप्त आराम लेना भी उतना ही आवश्यक है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement