scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष में गोचर, अभी से संभल जाएं 3 राशियां

Surya Gochar 2026: सूर्य का मेष राशि में गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है,जब वह मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे उनकी उच्च स्थिति माना जाता है.

Advertisement
X
बढ़ने वाली है इन राशियों की परेशानियां
बढ़ने वाली है इन राशियों की परेशानियां

Surya Gochar April 2026 Negative Zodiac Effects: अप्रैल का महीना ज्योतिषीय रूप से कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. ग्रहों के राजा सूर्य इस दौरान अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे बेहद प्रभावशाली गोचर माना जाता है. 14 अप्रैल 2026 को सुबह 8:38 बजे सूर्य का यह परिवर्तन होगा, वे 15 मई 2026 तक मेष राशि में ही विराजमान रहेंगे. जहां यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ फल देगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इस दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में चुनौतियां सामने आ सकती हैं. 

मेष राशि में सूर्य गोचर का प्रभाव

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है.  खासकर करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  ऐसे में सही उपाय अपनाकर इन प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

तुला राशि पर असर

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों और साझेदारी के मामलों में थोड़ी परेशानी ला सकता है. आपसी समझ में कमी और छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है.  इसलिए इस दौरान संयम और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. 
उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें, अनावश्यक बहस से दूर रहें. 

धनु राशि के लिए संकेत

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. जहां एक ओर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे, वहीं परिवार या बच्चों से जुड़ी चिंताएं मन को विचलित कर सकती हैं. 
उपाय: इस अवधि में जरूरतमंद छात्रों की मदद करें. पुस्तकों का दान करें. 

Advertisement

मकर राशि की स्थिति

मकर राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मानसिक तनाव और पारिवारिक मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है. बातचीत में सावधानी बरतना और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना जरूरी होगा. 
उपाय: रोज सुबह पूर्व दिशा की ओर मुख करके घी का दीपक जलाएं. 

मीन राशि के लिए सावधानी

मीन राशि के लोगों को इस समय विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. 
उपाय: नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें. इस दौरान किसी को उधार देने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement