scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, 15 मार्च से पहले इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!

Surya Gochar 2026 Rashifal: 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है. 15 मार्च तक मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. जानें आपकी कुंडली पर सूर्य के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसे चमकेगी आपकी किस्मत.

Advertisement
X
सूर्य का कुंभ में गोचर.
सूर्य का कुंभ में गोचर.

Surya Gochar 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पिता से संबंधों का कारक माना जाता है.  कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक मान-सम्मान को दर्शाती है. 13 फरवरी 2026 को सूर्य का गोचर हुआ है और यह परिवर्तन कई राशियों के लिए राहत और प्रगति के संकेत दे रहा है. 

खास बात यह है कि सूर्य अब 15 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 8 मिनट तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे, इसलिए इस अवधि तक इन राशियों पर इसका प्रभाव बना रहेगा. 

मेष राशि: सूर्य का गोचर मेष राशि की कुंडली के एकादश भाव में हुआ है, जो आय और लाभ का स्थान माना जाता है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.  व्यापारियों को नए संपर्कों से बड़ा फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के नवम भाव में सूर्य का प्रवेश भाग्य को सक्रिय कर रहा है. 15 मार्च 2026 से पहले अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.  रिश्तों में आई गलतफहमियां दूर होंगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है.

Advertisement

सिंह राशि: सूर्य का गोचर सिंह राशि के सप्तम भाव में हुआ है, जिससे साझेदारी और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो लाभ के संकेत हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिलेगी.

तुला राशि: तुला राशि के पंचम भाव में सूर्य का यह गोचर रचनात्मकता और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है. सोच-समझकर किया गया निवेश फायदा पहुंचा सकता है. प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement