Shani Pad Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मों का फल देने वाला न्यायप्रिय ग्रह माना जाता है. शनिदेव की चाल और स्थिति व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, मेहनत व परिणाम को सीधे सीधे प्रभावित करती है. इसलिए, जब भी शनि अपनी राशि, नक्षत्र या चरण बदलते हैं, तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है.
शनि देव इस समय मीन राशि में स्थित हैं और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में बैठे हुए हैं. द्रिप पंचांग के मुताबिक, अप्रैल के इस महीने में शनिदेव दो बार अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं. पहली बार 17 अप्रैल 2026 को, जब शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, शनिदेव के इस बदलाव से कुछ राशियों को उन्नति, लाभ और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को फायदा हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह बदलाव राहत और तरक्की लेकर आ सकता है. कामकाज में पहले जो अड़चनें आ रही थीं, अब वे धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर भी बढ़ सकता है. हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आप अपने काम को लेकर ज्यादा फोकस और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा. कोई फायदेमंद डील भी मिल सकती है. कुल मिलाकर यह समय प्रगति देने वाला रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का यह परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है. करियर में स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यापार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल है, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही, सेहत में सुधार के संकेत हैं और आप अपनी काबिलियत के दम पर चुनौतियों को आसानी से पार कर पाएंगे.