scorecardresearch
 

Shani Nakshatra Gochar 2026: 21 मार्च को बदलेगी शनि की चाल, इन राशियों के लिए आ सकते हैं राहत के संकेत

Shani Nakshatra Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च से शनि की चाल बदलते ही कुछ राशियों की किस्मत में सुधार और आर्थिक मजबूती के योग बन सकते हैं. दरअसल, शनि अब उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं.

Advertisement
X
21 मार्च को शनि करेंगे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश. (Photo: ITG)
21 मार्च को शनि करेंगे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश. (Photo: ITG)

Shani Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव कर्मफल दाता के रूप में पूजे जाते हैं. शनि ग्रह को न्याय का प्रतीक भी माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और एक राशि में लंबे समय तक रहते हैं, इसलिए इनके हर छोटे बड़े बदलाव का असर लोगों के जीवन पर गहराई से पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और 21 मार्च यानी कल अपनी चाल में बदलाव करते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे.

खास बात यह है कि यह नक्षत्र शनि का ही माना जाता है, जिससे इसका प्रभाव और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. शनि इस स्थिति में 17 अप्रैल तक रहेंगे और इस दौरान उनकी यह स्थिति अस्त भी रहेगी, जो परिणामों को और अलग बना सकती है. तो आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है. 

मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का यह बदलाव थोड़ी राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण बनने लगेगा. धन से जुड़े नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय धीरे-धीरे सुधार लाने वाला साबित हो सकता है. कामकाज में जो रुकावटें आ रही थीं, उनमें कमी आएगी. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है. खासकर निवेश और करियर के मामले में नए अवसर मिल सकते हैं. मानसिक तनाव कम होगा. घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. नौकरी करने वालों के लिए ट्रांसफर या मनचाही जगह पर काम करने के योग भी बन सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement