scorecardresearch
 

Paap Kartari Yog 2026: 9 जून को बनेगा ये खतरनाक योग, इन 2 राशियों की बढ़ेंगी टेंशन!

Paap Kartari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में पाप कर्तरी योग बहुत ही अशुभ माना जाता है. दरअसल, 9 जून को बनने वाला पाप कर्तरी योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है. जानें इस योग का प्रभाव और बचाव के आसान उपाय.

Advertisement
X
पाप कर्तरी योग (Photo: ITG)
पाप कर्तरी योग (Photo: ITG)

Paap Kartari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई शुभ ग्रह दो अशुभ ग्रहों के बीच आ जाता है, तो उसे पाप कर्तरी योग कहा जाता है. 9 जून यानी मंगलवार की सुबह कुछ ऐसा ही योग बनने जा रहा है. इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान एक तरफ राहु कुंभ में और दूसरी ओर मंगल मेष में रहेंगे, जिससे चंद्रमा इनके बीच आ जाएंगे. इतना ही नहीं, इस समय चंद्रमा का संबंध शनि से भी रहेगा, जिससे इस योग का प्रभाव और ज्यादा गंभीर हो सकता है. खासतौर पर दो राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ही होते हैं, इसलिए इस योग का असर आप पर सीधा पड़ सकता है. इस दौरान आपका मन बेचैन रह सकता है. छोटी-छोटी बातों से भी आपको तनाव हो सकता है. जून के दूसरे सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े मुश्किल रह सकते हैं. परिवार में भी कुछ मतभेद सामने आ सकते हैं.

इस समय किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें. अपनी निजी बातें किसी के साथ शेयर न करें. पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा.

उपाय- रोजाना भगवान शिव का स्मरण करें. शिव मंत्रों का जप करें, इससे मन को शांति मिलेगी. 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए भी यह योग थोड़ा भारी पड़ सकता है. इस दौरान गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. बात करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा.

Advertisement

कार्यक्षेत्र में भी किसी तरह की राजनीति या विवाद से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो बेवजह की परेशानी हो सकती है. सेहत की बात करें तो पेट, गला या कान से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें.

उपाय- प्रतिदिन ध्यान और योग करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement