March 2026 Vrat Tyohar 2026: मार्च का महीना शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. यह महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च में होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्र, कामदा एकादशी और महावीर जयंती जैसे कई बड़ व्रत-त्योहार आने वाले हैं. साथ ही, 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा. यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के संयोग में लगने वाला है. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
मार्च 2026 में आने वाले व्रत-त्योहार
रविवार, 1 मार्च 2026- प्रदोष व्रत
सोमवार, 2 मार्च 2026- फाल्गुन चौमासी चौदस
मंगलवार, 3 मार्च 2026- होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
बुधवार, 4 मार्च 2026- होली, हिंदू नववर्ष का आरंभ
गुरुवार, 5 मार्च 2026- भाई दूज
शुक्रवार, 6 मार्च 2026- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 8 मार्च 2026- रंग पंचमी
मंगलवार, 10 मार्च 2026- शीतला सप्तमी
बुधवार, 11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
रविवार, 15 मार्च 2026- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
सोमवार, 16 मार्च 2026- प्रदोष व्रत
मंगलवार, 17 मार्च 2026- मासिक शिवरात्रि
बुधवार, 18 मार्च 2026- दर्शा अमावस्या
गुरुवार, 19 मार्च 2026- गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
शुक्रवार, 20 मार्च 2026- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
शनिवार, 21 मार्च 2026- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
रविवार, 22 मार्च 2026- वासुदेव चतुर्थी
सोमवार, 23 मार्च 2026- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
मंगलवार, 24 मार्च 2026- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
गुरुवार, 26 मार्च 2026- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
शुक्रवार, 27 मार्च 2026- राम नवमी, स्वामीनारायण जयंती
रविवार, 29 मार्च 2026- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
सोमवार, 30 मार्च 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
मंगलवार, 31 मार्च 2026- महावीर जयंती