scorecardresearch
 

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को होगा मंगल का गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी 2026 को मंगल मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, यह गोचर कुछ राशियों के लिए तनाव, खर्च और चुनौतियां बढ़ा सकता है. तो आइए जानते हैं उन अनलकी राशियों के बारे में.

Advertisement
X
23 फरवरी को मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश (Photo: ITG)
23 फरवरी को मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश (Photo: ITG)

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को द्रिक पंचांग के अनुसार मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ राशि शनि की मानी जाती है और ज्योतिष में शनि और मंगल का मेल आसान नहीं माना जाता. इसलिए इस दौरान कुछ लोगों को अचानक बदलाव, तनाव या टकराव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. काम में उतार-चढ़ाव, खर्चों में बढ़ोतरी, गुस्सा और मानसिक बेचैनी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, हिम्मत और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का ग्रह माना गया है. इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है. जब मंगल राशि बदलते हैं तो इसका असर व्यक्ति के स्वभाव, सेहत, करियर और फैसले लेने की क्षमता पर दिख सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस समय थोड़ा ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है.

मेष राशि
मेष राशि वालों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. काम के क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिससे दबाव महसूस होगा. चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए व्यवहार में शांति बनाए रखें. सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या उभर सकती है. पैसों को संभालकर खर्च करें, ताकि बचत पर असर न पड़े.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी. ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. किसी भी बड़े निवेश या खर्च से पहले अच्छी तरह सोच लें. तनाव के कारण मन परेशान रह सकता है. खानपान सही न होने पर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय घरेलू मामलों में हल्का तनाव ला सकता है. परिवार के लोगों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है. नौकरी या व्यापार में अचानक बदलाव से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. इस दौरान गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, वरना छोटी बात भी बड़ी बन सकती है. पेट और हृदय से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement