scorecardresearch
 

Ketu Chandrama Yuti 2026: चेतावनी! केतु-चंद्रमा का अशुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा झटका

Ketu Chandrama Yuti 2026: 26 अप्रैल 2026 को केतु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है. जानें इस ग्रह संयोग का मिथुन, कन्या और मीन राशि पर क्या असर पड़ेगा और किन उपायों से बचाव किया जा सकता है.

Advertisement
X
केतु चंद्रमा युति (Photo: ITG)
केतु चंद्रमा युति (Photo: ITG)

Ketu Chandrama Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनकी युति का सीधा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है. कुछ ग्रह संयोग अच्छे परिणाम देते हैं, तो कुछ समय सावधानी बरतने का संकेत देते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को चंद्रमा और केतु एक साथ आकर युति बनाएंगे, जो 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि केतु भ्रम, असमंजस और अचानक बदलाव से जुड़ा ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.

इन राशियों को रहना होगा खास सतर्क

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा कदम उठाना नुकसानदेह हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मानसिक तनाव, बेवजह की चिंता और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के निजी जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. जीवनसाथी या करीबी लोगों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यापार या साझेदारी में भी नुकसान होने के संकेत हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि गलत शब्द रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं.

Advertisement

इस दौरान क्या न करें

इस युति के प्रभाव में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. क्योंकि इस समय मन भ्रमित हो सकता है, जिससे गलत निर्णय होने की संभावना बढ़ जाती है.

क्या करें उपाय?

रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं.
सफेद चीजों का दान करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement