scorecardresearch
 

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन होगा मंगल-चंद्रमा का गोचर! ये 3 राशियां होंगी अमीर

Holika Dahan 2026: होलिका दहन 2026 के दिन मंगल और चंद्रमा का खास गोचर होने जा रहा है. जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका सबसे ज्यादा लाभ और कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत.

Advertisement
X
होलिका दहन 2026 राशिफल (Photo: ITG)
होलिका दहन 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Holika Dahan 2026: सनातन धर्म में होली जितनी विशेष है, उतना ही खास होलिका दहन का पर्व भी माना जाता है. यह पर्व भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. इस बार होलिका दहन का दिन ज्योतिष के नजरिए से भी खास रहने वाला है क्योंकि इससे एक दिन पहले चंद्रमा और मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है.

होलिका दहन पर होगा मंगल-चंद्रमा का गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च की सुबह चंद्रमा के सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि रात में मंगल ग्रह कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. इन ग्रहों के बदलाव से कुछ लोगों के जीवन में राहत और प्रगति के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए राहत और नई ऊर्जा लेकर आ सकता है. पिछले कुछ समय से करियर और प्रेम जीवन में जो उलझनें चल रही थीं, उनमें अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी. व्यापार करने वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट या डील मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में माहौल बेहतर होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से की जा रही मेहनत अब फल देने लगेगी और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी. रिश्तों में जो दूरियां आ गई थीं, वे अब धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं और आपसी समझ बेहतर होगी. करियर में भी स्थिरता आएगी और नए अवसर मिल सकते हैं. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संकेत दे रहा है. कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने या प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. निजी जीवन में चल रहा तनाव अब कम होगा और परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा. मानसिक रूप से भी आप पहले से अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement