scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, मचेगी देश-दुनिया में उथल-पुथल! देखें सभी राशियों पर प्रभाव

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार कर्क में गुरु का उच्च स्थिति में होना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस गोचर से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का विशेष महत्व होता है, जिनमें बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है. यह ग्रह ज्ञान, धन, भाग्य, सम्मान, विवाह और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

Advertisement
X
देवगुरु बृहस्पति का गोचर (Photo: ITG)
देवगुरु बृहस्पति का गोचर (Photo: ITG)

Guru Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष में जीवन में जो बड़े परिवर्तन होते हैं वो दो ग्रहों पर निर्भर करते हैं, शनि का साथ और बृहस्पति की कृपा. बृहस्पति आज अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले है और ये परिवर्तन महापरिवर्तन है. इस परिवर्तन का देश दुनिया पर और राशियों पर सीधा सीधा असर पड़ेगा.

दरअसल, बृहस्पति देव अभी तक मिथुन राशि में विद्यमान हैं. अब बृहस्पति 2 जून यानी आज कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और कर्क राशि में 31 अक्टूबर तक रहेंगे. ये बृहस्पति की सबसे मजबूत स्थिति है. बृहस्पति के लिहाज से ये गुरु की सबसे मजबूत राशि है तो बृहस्पति कर्क में प्रवेश करके सारे ग्रहों में सबसे ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे. और इसलिए इस परिवर्तन को महापरिवर्तन कहा जा रहा है क्योंकि अब बृहस्पति अपने सबसे मजबूत स्थिति में रहेंगे. 

बृहस्पति वैसे तो एक राशि में लगभग 1 वर्ष तक रहते हैं लेकिन अतिचारी होने की वजह से बृहस्पति 2 जून यानी आज से लेकर 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में विद्यमान रहेंगे. बृहस्पति के इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा जैसे प्रकृति की बेमौसम बारिश, प्रचंड गर्मी, बेवजह की आग लगना, प्रकृति में उपद्रव होना और भूकंप आना. दूसरा है कि बृहस्पति वित्त कोष के स्वामी है तो बृहस्पति के इस परिवर्तन का प्रभाव बाजार पर, शेयर मार्केट पर, फाइनेंशियल मार्केट पर, ज्यादा पड़ सकता है. 

Advertisement

देश-दुनिया पर प्रभाव

बृहस्पति के इस परिवर्तन का असर सिर्फ व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बड़े बदलाव दिख सकते हैं.

- जलवायु में अस्थिरता बढ़ेगी यानी कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक भारी बारिश.
- भूकंप, आग और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं.
- वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव रहेगा.
- शेयर बाजार और वित्तीय बाजारों में अस्थिरता देखने को मिल सकती है.
- महंगाई बढ़ने की संभावना.
- धार्मिक मामलों में तेजी और विवाद भी बढ़ सकते हैं. 

तो आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति के गोचर सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

इस दौरान स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. छाती, फेफड़े और महिलाओं को हार्मोनल समस्याएं हो सकती हैं. प्रॉपर्टी से लाभ के योग हैं, लेकिन करियर के बड़े फैसले सोच-समझकर लें.

वृषभ राशि

सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है. करियर में बड़ा बदलाव संभव है. निवेश या उधार देने से बचें. परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा.

मिथुन राशि

यह समय आपके लिए बेहद शुभ है. धन लाभ, मान-सम्मान और करियर में सफलता मिलेगी. हालांकि लिवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें.

कर्क राशि

आर्थिक स्थिति सुधरेगी और विवाह या संतान के योग बन सकते हैं. लेकिन स्वास्थ्य और पारिवारिक विवादों से सावधान रहें.

Advertisement

सिंह राशि

कामों में रुकावटें आ सकती हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें. हालांकि प्रॉपर्टी से लाभ संभव है.

कन्या राशि

यह समय लाभकारी रहेगा. धन, करियर और संतान से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.

तुला राशि

धन लाभ, करियर ग्रोथ और आध्यात्मिक उन्नति का समय है. विवाह और संतान के योग भी बन रहे हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक राशि

भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा. विवाह और संतान के योग बन सकते हैं.

धनु राशि

यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. करियर और परिवार दोनों में बदलाव संभव है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

मकर राशि

समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी. करियर में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार होगा. विवाह और संतान के योग बनेंगे.

कुंभ राशि

करियर और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है. बड़े फैसले लेने से बचें. आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ मिलेगा.

मीन राशि

यह समय बेहद शुभ है. करियर, धन और परिवार में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति मिलेगी.

किन राशियों के लिए अच्छा समय?

मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, मीन और मकर राशि के लिए यह गोचर शुभ रहेगा.

किन राशियों को रहना होगा सावधान?

कर्क, धनु, कुंभ और कुछ हद तक सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement

उपाय

रोज सुबह हल्दी मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें.
ऊं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें.
गुरुवार को मंदिर जाकर प्रार्थना करें.
मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से बचें.
सात्विक जीवनशैली अपनाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement