scorecardresearch
 

Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग बदलेगा इन राशियों की किस्मत! मिल सकता है पैसा-प्रमोशन का आशीर्वाद

Dwidwadash Yog 2026: 8 मई 2026 को बनने वाला बुध-शनि का द्विद्वादश दृष्टि योग कुछ राशियों के लिए खास लाभ लेकर आ सकता है. ज्योतिष के अनुसार, इस योग का असर करियर, धन और जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिल सकता है. जानें किन राशियों को इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा होने के संकेत हैं.

Advertisement
X
बुध-शनि एक दूसरे से 30 डिग्री कोण पर स्थिति होकर द्विद्वादश योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG)
बुध-शनि एक दूसरे से 30 डिग्री कोण पर स्थिति होकर द्विद्वादश योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG)

Dwidwadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और बुध का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर भी सीधा सीधा पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 मई 2026, शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर बुध और शनि ग्रह 30 डिग्री के खास कोण पर आकर एक विशेष योग बनाएंगे, जिसे द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि और सोच का प्रतीक माना जाता है, वहीं शनि कर्म और मेहनत का फल देने वाले ग्रह हैं. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास फायदे लेकर आ सकता है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे.

वृषभ राशि (Taurus)

इस समय वृषभ राशि वालों को पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कमाई के नए मौके मिल सकते हैं. काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कुछ लोगों को काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. आपका आत्मविश्वास भी पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने का समय साबित हो सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. व्यापार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला हो सकता है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. दिमाग शांत रहेगा. सही फैसले लेने में आसानी होगी. पुराने अटके पैसे भी वापस मिल सकते हैं.

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. करियर में बदलाव के मौके मिल सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. हालांकि, खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement