scorecardresearch
 

Dreams Interpretation: सपने में शादी, रोना या भगवान दिखें तो क्या होता है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dreams Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने सिर्फ कल्पना नहीं होते, कई बार ये भविष्य के संकेत भी देते हैं. सपने में शादी, भगवान, रोना या आग देखना अलग-अलग मतलब बताता है. इसलिए जरूरी है कि हम अपने सपनों का सही अर्थ समझें.

Advertisement
X
स्वप्न शास्त्र (Photo: ITG)
स्वप्न शास्त्र (Photo: ITG)

Dreams Interpretation: हर व्यक्ति सपने देखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सपने सिर्फ कल्पना नहीं होते हैं बल्कि कई बार ये भविष्य के संकेत भी देते हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो कुछ आने वाली परेशानियों के बारे में बताते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने सपनों का सही मतलब समझें, ताकि समय रहते सतर्क रह सकें और सही कदम उठा सकें. आइए जानते हैं कि कौन से सपने शुभ होते हैं और कौन से अशुभ. 

सपने में खुद की शादी देखना

अगर आप सपने में अपनी ही शादी होते हुए देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. यह किसी परेशानी या बड़ी समस्या आने का इशारा हो सकता है, इसलिए ऐसे समय में सतर्क रहना चाहिए.

सपने में अर्थी या शमशान देखना

यह सपना सुनने में डरावना लगता है, लेकिन इसका मतलब उल्टा होता है. इसे शुभ संकेत माना जाता है. यह बीमारी या परेशानी दूर होने का संकेत देता है.

सपने में भगवान के दर्शन करना

अगर सपने में भगवान के दर्शन होते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ी खुशी या अच्छी खबर आने वाली है.

सपने में खुद को रोते हुए देखना

अगर आप खुद को रोते हुए देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह सपना भी अच्छा माना जाता है. जीवन में खुशियां आने का संकेत देता है.

Advertisement

सपने में सफेद गाय देखना

सफेद गाय का सपना बहुत ही शुभ होता है. इसे मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है, यानी आपके जीवन में धन और सुख-समृद्धि बढ़ सकती है.

सपने में पानी में डूबना

अगर आप खुद को पानी में डूबते हुए देखते हैं, तो यह आर्थिक परेशानी या कर्ज बढ़ने का संकेत हो सकता है. साथ ही यह बताता है कि आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है.

सपने में आग लगते देखना

अगर सपने में घर में आग लगती हुई दिखे, तो यह घर में विवाद या झगड़े होने का संकेत हो सकता है. लेकिन अगर आप उस आग को बुझा देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने दुश्मनों या समस्याओं पर काबू पा लेंगे.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement