scorecardresearch
 

Chandra Grahan 2026 City Wise Timing In India: भारत के इन शहरों में आज दिखाई देगा पूर्ण चंद्रग्रहण, दिल्ली-लखनऊ-मुंबई समेत जानें हर जगह की टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 City Wise Timing In India: 3 मार्च 2026 यानी आज भारत में पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो ब्लड मून और खग्रास ग्रहण होगा. यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर बजे समाप्त होगा, जिसकी अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की होगी.

Advertisement
X
चंद्र ग्रहण 2026 की टाइमिंग भारत के सभी शहरों में जानें (Photo: ITG)
चंद्र ग्रहण 2026 की टाइमिंग भारत के सभी शहरों में जानें (Photo: ITG)

Chandra Grahan 2026 City Wise Timing In India: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हो या चंद्रग्रहण दोनों बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इसी तरह साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च, मंगलवार यानी आज लगने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है. क्योंकि यह चंद्रग्रहण भारत में भी नजर आएगा. इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर भी शुरू हो चुका है. 

ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चंद्रग्रहण बहुत ही विशेष माना जा रहा है क्योंकि यह एक ब्लड मून, पूर्ण और खग्रास चंद्रग्रहण होगा. तो आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत के किन किन शहरों में दिखाई देगा और कितने बजे लगेगा यह ग्रहण और कितने बजे से इसका सूतक काल लगेगा. 

क्या है चंद्र ग्रहण 2026 की टाइमिंग? (Chandra Grahan 2026 Timings In India)

भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और इस ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 46 बजे पर हो जाएगा. कुल मिलाकर यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 27 मिनट के बीच प्रभावी रहेगा. इसका मध्यकाल शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा. उत्तरभारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट 28 सेकेंड की रहेगी. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्रग्रहण की अवधि 59 मिनट की रहेगी.

Advertisement

भारत के किन राज्यों में शहरों में दिखेगा ये चंद्रग्रहण?
 
साल का पहला चंद्रग्रहण भारत की राजधानी दिल्ली समेत लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, चेन्नई, पटना, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर में दिखाई देगा. इनके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में यह चंद्रग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा.

आपके शहर में कितने बजे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026 Timing In Indian Cities)

दिल्ली शाम 6:26 से 06:46 तक दिखाई देगा, कुल अवधि 20 मिनट 28 सेकेंड की होगी
मुंबई शाम 6:42 पर दिखाई देगा, कुल 5 मिनट तक दिखाई देगा
कोलकाता शाम 5:32 से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, लगभग 1 घंटा 15 मिनट तक दिखाई देगा
ईटानगर शाम 5:07 मिनट से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, करीब 1 घंटा 40 मिनट तक दिखाई देगा
पटना शाम 5:44 बजे से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, करीब 1 घंटा 3 मिनट तक ग्रहण नजर आएगा
लखनऊ शाम 6:02 बजे से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, यहां लगभग 45 मिनट तक ही दिखेगा
भोपाल शाम 6:21 बजे से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, करीब 26 मिनट तक दिखेगा
चेन्नई शाम 6:18 बजे से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, लगभग 29 मिनट तक दिखेगा
बेंगलुरु शाम 6:28 बजे से लेकर 06:46 तक दिखाई देगा, सिर्फ 19 मिनट तक नजर आएगा

चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

Advertisement

1. ग्रहण के दौरान भोजन बनाना या खाना टालें.
2. पूजा-पाठ और शुभ कार्य न करें.
3. गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी रखें.

क्या करें

1. भगवान का नाम जप और ध्यान करें.
2. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें.
3. घर की शुद्धि करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement