scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी समेत बनेंगे 5 बड़े राजयोग, ये राशियां पाएंगी लाभ

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया इस बार खास ज्योतिषीय संयोगों के कारण और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. गजकेसरी समेत कई राजयोगों का निर्माण इस दिन को धन, सफलता और नई शुरुआत के लिए बेहद शुभ बना रहा है. मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है, यानी कभी खत्म नहीं होता है. ऐसे में यह अवसर आपके जीवन में स्थायी सुख-समृद्धि ला सकता है.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया पर बनेंगे दुर्लभ संयोग (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया पर बनेंगे दुर्लभ संयोग (Photo: ITG)

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है, जिसे बिना मुहूर्त देखे भी शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है. यह पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, जप और निवेश का फल कभी खत्म नहीं होता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, इसी तिथि से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी. साथ ही भगवान परशुराम का जन्म और मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण भी इसी दिन से जुड़ा माना जाता है. 

इस बार यह दिन कई खास ज्योतिषीय योगों के कारण और भी महत्वपूर्ण बन गया है. इस दिन कई शक्तिशाली योग एक साथ बन रहे हैं, जो धन, सफलता और नई शुरुआत के लिए अनुकूल माने जाते हैं. इसलिए इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और निवेश करना विशेष लाभकारी हो सकता है.

अक्षय तृतीया की तिथि और शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2026 Date & Shubh Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से होगी और इसका समापन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. उदय तिथि को मानते हुए यह पर्व 19 अप्रैल को ही मनाया जाएगा. 

पूजा का शुभ समय: 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 बजे मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. (लगभग 1 घंटा 31 मिनट)

Advertisement

इस दिन बन रहे हैं ये शुभ योग (Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog)

गजकेसरी योग: गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला यह योग धन और समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है.
त्रिपुष्कर योग: इस योग में किए गए काम का कई गुना फल मिलने की मान्यता है.
सर्वार्थ सिद्धि योग: किसी भी काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ, सफलता के संकेत देता है.
शश और मालव्य योग: ये योग जीवन में सुख-सुविधाएं और करियर में ग्रोथ लाते हैं.
रवि योग: सम्मान और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है.

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ समय (Akshaya Tritiya 2026 Rashi)

मेष राशि- यह समय नई शुरुआत और प्रगति का संकेत दे रहा है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे.

तुला राशि- व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

धनु राशि- नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.

वृषभ राशि- जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं.

सिंह राशि- भाग्य का साथ मिलेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement