scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बनेगा 'अक्षय योग', इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Akshaya Tritiya 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार अक्षय तृतीया पर कई सारे दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं, जिसमें से एक है अक्षय योग. अक्षय तृतीया का दिन कुछ राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है, जहां भाग्य और ग्रहों का साथ एक साथ मिलेगा.

Advertisement
X
दुर्लभ संयोगों में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया (Photo: ITG)
दुर्लभ संयोगों में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया (Photo: ITG)

Akshaya Tritiya 2026: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व इस बार खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रहा है. साल 2026 में यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन 'अक्षय योग' का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी उच्च राशि में रहेंगे, जिससे इस योग का प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा. ऐसी स्थिति में कुछ राशियों के लिए यह दिन तरक्की, धन लाभ और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इस शुभ संयोग का फायदा.

2026 में क्यों खास है अक्षय तृतीया?

इस बार अक्षय तृतीया पर 'अक्षय योग' बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है. सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च राशियों में होंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फलों में वृद्धि होगी. यह योग विशेष रूप से धन, करियर और पारिवारिक जीवन पर अच्छा असर डाल सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा, हालांकि थोड़ी आर्थिक चुनौती आ सकती है. लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर स्थिति संभाल लेंगे. इस दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय राहत और खुशियों भरा रह सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी. काम आसानी से पूरे होंगे और सफलता के संकेत मिलेंगे. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप अपनों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे.

किन क्षेत्रों पर दिखेगा असर?

इस शुभ योग का असर मुख्य रूप से करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, वहीं दूसरी ओर रिश्तों में मधुरता और मानसिक शांति भी बढ़ेगी.

क्या है अक्षय तृतीया और क्यों है खास?

अक्षय तृतीया को सनातन धर्म में बेहद शुभ और पुण्यदायी दिन माना जाता है. 'अक्षय' का अर्थ होता है- जो कभी खत्म न हो. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजा और शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता. यही वजह है कि इस दिन बिना मुहूर्त देखे भी शादी, खरीदारी और नए काम की शुरुआत की जाती है.

क्या करें इस दिन?

अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य, पूजा-पाठ और नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना, निवेश करना और धार्मिक कार्य करना विशेष फलदायी माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement