Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन सोना-चांदी से लेकर प्रॉपर्टी तक खूब खरीदारी होती है. कहा जाता है कि इस दिन जो भी काम शुरू किया जाए, उसका फल लंबे समय तक मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से बचना चाहिए?
कब से कब तक है तिथि
साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को सुबह 10:50 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:28 बजे तक रहेगी. इस पूरे समय को शुभ माना जाता है, इसलिए लोग बिना ज्यादा सोच-विचार के भी नए काम शुरू कर लेते हैं. इस अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जो इसे और खास बना रहे हैं. इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जो सुख-समृद्धि से जुड़ा माना जाता है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गज केसरी योग भी बनेंगे. ये सभी योग मिलकर इस दिन की शुभता को और बढ़ा देते हैं. लेकिन शुभ योग बनने के बावजूद कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों से घर में नकारात्मक असर पड़ सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.
इन चीजों से रखें दूरी
अक्षय तृतीया पर एल्युमिनियम, स्टील और प्लास्टिक की चीजें खरीदना अच्छा नहीं माना जाता. यह दिन समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए हल्की या कम मूल्य वाली चीजें लेने से बचना चाहिए.
काले रंग से क्यों बचें
इस दिन काले रंग को अशुभ माना जाता है. इसलिए काले कपड़े या अन्य काले सामान खरीदने से बचना बेहतर होता है.
धारदार सामान न खरीदें
चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज इस दिन खरीदना सही नहीं माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में तनाव बढ़ सकता है.
पैसों का लेन-देन सोचकर करें
इस दिन उधार देना या बिना सोचे-समझे खर्च करना भी ठीक नहीं माना जाता. कोशिश करें कि पैसे से जुड़े फैसले संभलकर लें.