scorecardresearch
 

स्कूल में बच्चों को नहीं दिया एडमिशन, दबंगों ने प्रिंसिपल को लाठी-डंडों से पीटा

भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में घुस कर दबंगों ने स्कूल प्रिंसिपल पर लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली. हमले में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Advertisement
X
प्रिंसिपल से मारपीट का वीडियो वायरल.
प्रिंसिपल से मारपीट का वीडियो वायरल.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • प्रिंसिपल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
  • प्रिंसिपल से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

राजस्थान के भरतपुर में बच्चों को स्कूल में एडमिशन ना देना प्रिंसिपल को भारी पड़ गया. इसके लिए दबंगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली. फिर वहां से फरार हो गए. हमले में प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा बुरी तरह घायल हो गए. मामला नदबई थाना क्षेत्र के तलछेरा इलाके का है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है.

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ दबंग लाठी-डंडों से स्कूल के अंदर घुस कर प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा की पिटाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना 16 जुलाई की है. जब दबंग प्रिंसिपल को पीट रहे थे, तो किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

घायल प्रिंसिपल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

क्यों की गई प्रिंसिपल की पिटाई?
जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कुछ बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं दी थी. साथ ही स्कूल में पढ़ रहे कुछ बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भेज दिया था. इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी. इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में सीट फुल थीं, जिस कारण बच्चों को एडमिशन देना संभव नहीं था. उन्होंने इतनी सी बात के लिए पिटाई कर डाली. उन्होंने बताया, ''मैंने मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है.''

Advertisement

उधर, भरतपुर के एएसपी अनिल मीणा ने बताया, ''हमने प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो भी हमें मिल गया है. वीडियो की जांच की जा रही है. प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.''

 

Advertisement
Advertisement