scorecardresearch
 

राजस्थान के जालोर में खौफनाक कांड... पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या

राजस्थान में जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने देर रात पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है.

Advertisement
X
पत्नी और दो बच्चों की कर दी हत्या. (Photo: Screengrab)
पत्नी और दो बच्चों की कर दी हत्या. (Photo: Screengrab)

राजस्थान के जालोर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश को वारदात की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंगलाराम पुरोहित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जब उसकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे, उसी दौरान उसने पत्नी और बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें: युवक ने पिता की राइफल से खुद को मारी गोली, घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. साथ ही, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जांच सैंपल एकत्र किए. प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश या पारिवारिक विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement

jalore man kills wife and two children in bhinmal domestic dispute

आरोपी मंगलाराम पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पड़ोसियों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.

यह भी पढ़ें: होशियारपुर में 99 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट के बाद शव संदूक में छिपाया, आरोपी फरार

इस जघन्य घटना के बाद दासपा गांव में शोक का माहौल है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी होने की बात कही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण घरेलू विवाद या पारिवारिक क्लेश माना जा रहा है, हालांकि अभी तक स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement