scorecardresearch
 

डुप्लीकेट चाबी बनाने आए चाबी वाले ने उड़ाए लाखों के गहने, लॉकर देख मालिक के उड़े होश

राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाली खबर आई है. जहां घर पर चाबी बनाने आए चाबी वाले ने लाखों के गहने पार कर दिए. इस खबर जब तक मकान मालिक को लगती, तब तक वह फरार हो चुका था. हालांकि, उसकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के जयपुर में अलमारी की चाबी बनाने घर पर आए चाबी वाले ने अलमारी में रखें गहने पार कर लिए. बताया जाता है कि चाबी बनाने के बहाने घर में आए शातिर ने 20 लाख रुपए के गहने उड़ा दिए और मालिक को भनक तक नहीं लगी. वहीं, जब तक मालिक समझता तब तक शातिर युवक मौका पाकर फरार हो गया, लेकिन उसकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें: UP: पुलिस ने रात में अवैध खनन का ट्रक सीज कर थाने में किया खड़ा, सुबह हो गया चोरी, जानें पूरा मामला

घर से गहने गायब होने के बाद पीड़ित ने जवाहर नगर थाने में बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस अभी तक शातिर को पकड़ नहीं पाई है. पूरी घटना जवाहर नगर थाना इलाके के सेक्टर 6 की है. जहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति साइकिल पर चाबी बनवाने के लिए आवाज लगा रहा था. उस दौरान 55 वर्षीय ललित शर्मा ने भी अपनी लोहे की अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए उसको घर में बुलाया.

यह भी पढ़ें: जयपुर: 50 तोला सोना चोरी किया, 15 दिन बाद 35 तोला सोना घर में फेंक गए चोर    

शातिर युवक ने आधे घंटे तक कोशिश की, लेकिन अलमारी की चाबी तैयार नहीं हो पाई तो उसने घर के मालिक को ऑयल लाने को कहा. इसके बाद मालिक जैसे ही किचन में जाकर तेल लेकर कमरे में पहुंचा तो चाबीवाला गायब मिला. जिसके बाद अलमारी के लॉकर को देख उसके होश उड़ गए. आभूषण से भरा थैला गायब देख मालिक चाबी वाले के पीछे भागा, लेकिन तब तक शातिर चोर अपनी साइकिल लेकर गायब हो गया. 

Advertisement

हालांकि, भागते हुए शातिर चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है. पुलिस ने दावा करते हुए बताया कि जल्द ही शातिर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement