विशेष में आज बात पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के सबसे बड़े नायक शुभेंदु अधिकारी की. भारतीय राजनीति में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं. जहां अपनों के ही हाथों सत्ता गंवानी पड़ी. चाहे वो महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे हों, असम में कांग्रेस से आए हिमंता बिस्वा सरमा हों या फिर अब बंगाल में शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की कहानी हो. शुभेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे भरोसे के आदमी थे. और उन्हीं शुभेंदु अधिकारी ने सिर्फ 64 महीने के भीतर ममता बनर्जी से सत्ता लाकर बीजेपी के पाले में डाल दी है. और अब इस बात की पूरी संभावना है कि अगले मुख्यमंत्री भी वही होंगे.