scorecardresearch
 
Advertisement

5 राज्यों के चुनावी नतीजों में किसकी होगी जीत? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

5 राज्यों के चुनावी नतीजों में किसकी होगी जीत? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

बंगाल के आखिरी चरण का मतदान होने के साथ अब बस 4 मई की तारीख का इंतजार है, जब बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव का नतीजा घोषित होगा. आजतक पर एग्जिट पोल के नतीजे बस आने वाले हैं. लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि बंगाल के दूसरे चरण की 142 सीटों पर भी जमकर वोटिंग हुई है. शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 89.99% वोटिंग दर्ज हुई है. वोटर जिस पैमाने पर घर से बाहर निकला, उतना ही हंगामा देखने को मिला. दक्षिण 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना और कोलकाता में कई जगहों पर हिंसा, लाठीचार्ज, नारेबाजी की खबरें आई हैं. दक्षिण 24 परगना के फलता में EVM में बीजेपी कैंडिडेट के बटन पर टेप चिपकाने की शिकायत दर्ज हुई है. लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बलों पर टीएमसी आगबबूला है. ममता बनर्जी ने वोटरों की प्रताड़ना का आरोप लगाकर अमित शाह को घेरा है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों की लंबी कतारों को भयमुक्त वोटिंग का प्रमाण कहा है. क्या बंगाल में अबकी बार नया इतिहास बनने जा रहा है ?

Advertisement
Advertisement