पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का शासन अब खत्म हो गया है और अब बीजेपी के शासन में शुभेंदु राज का आगाज होने जा रहा है. ममता बनर्जी को धूल चटाने वाले शुभेंदु अधिकारी ही होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री. कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. शुभेंदु कल सुबह 11 बजे रवींद्र जयंती के ऐतिहासिक मौके पर सीएम पद की शपथ लेंगे.