NEET पेपर लीक मामले में जांच तेज हो गयी है. सीबीआई एक्शन में है. पेपरलीक को लेकर केस दर्ज किया गया है. देर रात सीबीआई ने नासिक क्राइम ब्रांच के दफ्तर से NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को अपनी कस्टडी में ले लिया. जांच के लिये सीबीआई की अलग अलग टीमें बनाई गई हैं जो पेपर लीक के सबूत खंगालने में जुटी हैं.