मिडिल ईस्ट में सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आए, जब लेबनान की सीमा से हिज़्बुल्लाह ने इजरायली सैन्य जहाज को निशाना बनाया. हालांकि घटनाक्रम की टाइमलाइन पर नजर डालें तो इससे पहले इजरायल ने लेबनान में लगातार कई एयरस्ट्राइक किए, जिनमें एक के बाद एक धमाकों की श्रृंखला देखी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजफायर के दिन ही इजरायल ने लेबनान में करीब 250 हमले किए, जो पिछले 40 दिनों के युद्ध में एक साथ इतने बड़े स्तर पर नहीं हुए थे. इन लगातार हमलों ने सीजफायर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे क्षेत्र में एक बार फिर बड़े संघर्ष के भड़कने की आशंका बढ़ा दी है.