scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल चुनाव में कौन मारेगा बाजी? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

बंगाल चुनाव में कौन मारेगा बाजी? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

ममता बनर्जी ने बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद फिर से सरकार बनाने का दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि मां-माटी मानुष की सरकार बनेगी. ममता बनर्जी ने बंगाल की अवाम के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें दावा किया है कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें लाकर बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. 9 मिनट 5 सेकंड के वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तमाम आरोप लगाए हैं और एग्जिट पोल अनुमानों पर भी सवाल उठाया है. तो ममता बनर्जी के दावे के बीच बंगाल की अवाम ने क्या फैसला सुनाया है. उसका सबसे सटीक अनुमान थोडी देर में हम लेकर आपके सामने आने वाले हैं. तरह तरह के एग्जिट पोल्स में आ रहे आंकडे बंगाल में सत्ता पलट के संकेत दे रहे हैं या दीदी का राज कायम रहेगा. इन अनुमानों पर से कुछ ही देर में पर्दा हटने वाला है लेकिन ये अनुमान क्या संकेत दे रहे हैं. क्या बंगाल में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिलने जा रहा है क्या बंगाल में एसआईआर के बाद वोटिंग पैटर्न में कोई बदलाव देखने को मिल रहा है, अगर हां तो उसका फायदा बीजेपी को मिल रहा है या टीएमसी को मिल रहा है.

Advertisement
Advertisement