उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक दल चालें चलनी शुरू कर चुके हैं. सब अपने-अपने हिसाब से तैयारी कर रहे हैं और अपने मुद्दों को धार दे रहे हैं. इसी कड़ी में आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानपरिषद में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की पीठ थपथपाई. योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में भययुक्त माहौल था. देखें शंखनाद.