प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिय, स्पीच के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खरगे जी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए।इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर वार किया. बिना नाम लिए राहुल गांधी तंज किया तो वहीं घुसपैठ से लेकर विकास तक के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा. विपक्ष ने प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान वॉक आउट कर दिया और बाहर जाकर प्रदर्शन किया, जिसकी उन्होंने अपनी वजहें बताई.