पांच राज्यों के चुनावी समर का शंखनाद हो गया है, आज चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में मतदान और परिणामों की तारीखों का ऐलान कर दिया है, तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. तीन राज्यों केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल को मतदान होगा, पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा. इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों की 824 सीटों पर मतदान होगा, लेकिन सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल पर है. जहां बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है.