पश्चिम बंगाल में ममता युग का अंत हो गया है और पहली बार राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. बीजेपी विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुना है जिसके बाद पर्यवेक्षक अमित शाह ने उन्हें पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया.शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है.