scorecardresearch
 
Advertisement

आसमान से जमीन तक सुरक्षा घेरा, ईरानी डेलिगेशन के लिए फाइटर जेट्स तैनात, देखें रणभूमि

आसमान से जमीन तक सुरक्षा घेरा, ईरानी डेलिगेशन के लिए फाइटर जेट्स तैनात, देखें रणभूमि

दशकों के तनाव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच 11 अप्रैल को प्रस्तावित ऐतिहासिक वार्ता से पहले इस्लामाबाद को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. पाकिस्तान ने रेड ज़ोन को पूरी तरह सील कर दिया है, जहां संसद से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक भारी सुरक्षा बल तैनात हैं और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था जमीन के साथ-साथ आसमान में भी कड़ी कर दी गई है, जहां पाकिस्तानी वायुसेना के विशेष विमान और फाइटर जेट्स लगातार निगरानी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के विमान की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट्स को बंदर अब्बास तक भेजा गया है, ताकि किसी संभावित हमले के खतरे को टाला जा सके.

Advertisement
Advertisement