scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत कैसे फेल हो गई? देखें रणभूमि

ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत कैसे फेल हो गई? देखें रणभूमि

मध्य-पूर्व के मोर्चे से सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर यही है कि शांति की आखिरी उम्मीद भी अब बारूद के धुएं में खो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए उसे 'पूरी तरह अस्वीकार्य' करार दिया है. ट्रंप ने विशेष रूप से ईरान की उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें युद्ध के हर्जाने के अलावा ईरान ने होर्मुज पर अपने वर्चस्व का दावा था. उधर, तेहरान ने भी साफ कर दिया है कि वो ट्रंप की जिद के आगे 'सरेंडर' नहीं करेगा. इस बीच, कल रात राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच लंबी फोन कॉल हुई है. इस बातचीत के मायने साफ हैं. लेबनान के बाद अब इजरायल ईरान के खिलाफ 'फाइनल स्ट्राइक' की तैयारी में है. संकेत मिल रहे हैं कि अब किसी भी पल ईरान पर भीषण प्रहार हो सकता है.

Advertisement
Advertisement