पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. 26-27 अप्रैल को ममता बनर्जी के आमंत्रण पर TMC के समर्थन में वो कैंपेन करेंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर करीब 90% मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी. राज्य के 16 जिलों में 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं. भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिखा और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं.