scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान ने फिर विमान गिराया या अमेरिका ने खुद उड़ाया ? देखें न्यूजरूम

ईरान ने फिर विमान गिराया या अमेरिका ने खुद उड़ाया ? देखें न्यूजरूम

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अब एक नया सैन्य विवाद सामने आया है, जिसमें C-130 हरकुलस विमान और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों के नुकसान को लेकर अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं. ईरान ने दावा किया है कि इस्फहान क्षेत्र में एक अमेरिकी रेस्क्यू मिशन के दौरान उसने दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और एक C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मार गिराया.अमेरिकी मीडिया का दावा है कि ये विमान ईरान की गोलीबारी से नहीं गिरे बल्कि खुद इन्हें नष्ट किया. बताया जा रहा है कि जब अमेरिकी कमांडो टीम अपने लापता पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, तब दो ट्रांसपोर्ट विमान एक दूरदराज के बेस पर फंस गए. ऐसे में कमांडरों ने फैसला लिया कि इन्हें दुश्मन के हाथ लगने देने से बेहतर है कि खुद ही उड़ा दिया जाए.

Advertisement
Advertisement