फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर आज 15 अप्रैल को पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया. यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं था, बल्कि एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बन गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ भक्ति में लीन नजर आए. फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि ‘कृष्णावतारम' को सिर्फ एक फिल्म के तौर पर नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अर्पण के रूप में बनाया गया है.