पश्चिम बंगाल में इस्तीफा देने से इनकार करने वाली ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं हैं. भले ही उन्होंने इस्तीफ़ा देने से मना कर दिया हो लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, क्योंकि राज्यपाल ने अनुच्छेद 174 भाग 2 के b सेक्शन के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा को भंग कर दिया है. अब जब तक 9 मई को बीजेपी की नई सरकार बंगाल में शपथ नहीं ले लेती तब तक राज्यपाल के पास ही अंतरिम प्रभार है तो ये तो बंगाल की अभी की स्थिति है. लेकिन आज आपको हमें देश के तीन राज्यों में होती बड़ी हलचल से खबरदार करना है. जहां सबसे पहले हम बताएंगे कि क्या कल रात शुभेंदु अधिकारी को गोली मारने का प्लान हमलावरों ने बनाया था? क्या सरकार शपथ लेते ही बंगाल में हालात संभाल लेगी, जहां आज भी हावड़ा में बमबाजी हुई है. बंगाल के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश तक चुनावी गर्मी बढ़ गई है. आज दीदी आप हारी नहीं हो, ये कहने के लिए अखिलेश कोलकाता पहुंचे तो यूपी से योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी बात कही है. और फिर आपको दक्षिण के राज्य में सस्पेंस वाली सियासत से खबरदार करेंगे. जहां ऐतिहासिक जीत हासिल करके भी नंबरगेम में विजयरथ रुका हुआ है.