ईरान और इजरायल का एकदूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन्स से पलटवार जारी है. लेकिन, इस बीच युद्ध में माइंडगेम भी देखने को मिल रहा है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने आज दावा किया कि कुछ देश मध्यस्थता की पहल कर रहे हैं. उन्होंने शांति के लिए ईरान की प्रतिबद्धता तो दोहरायी लेकिन साफ कहा कि हम अपनी रक्षा में पीछे नहीं हटेंगे. तो उधर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई के खात्मे के बाद क्या ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का कोई प्लान B भी है?