आज फिर से संसद हंगामे की भेंट चढ़ गई है. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन था. प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब देना था. लेकिन संबोधन से ठीक पहले संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया, उसके बाद अभिभाषण हो ही नहीं पाया. अब प्रधानमंत्री मोदी के अभिभाषण के टलने पर सियासत शुरू हो गई.