सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों से भारी भीड़ उमड़ने के बाद हालात बिगड़ गए. इसके चलते अफरा-तफरा मची और कई यात्री बैरिकेड फांदने लगे. हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़ का कारण गैस की किल्लत, शादी का सीजन आदि बताया जा रहा है.