कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट के बाद अब गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. खेड़ा के आरोपों पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज आपराधिक मामले में जमानत के लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. यह मामला विदेश में संपत्तियों और पासपोर्ट से जुड़े आरोपों से जुड़ा है.