scorecardresearch
 
Advertisement

होर्मुज से भारत के जहाज निकलना मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत है? देखें दंगल

होर्मुज से भारत के जहाज निकलना मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत है? देखें दंगल

मिडिल ईस्ट की जंग के साइडइफेक्ट देश में भी दिख रहे हैं. देश में गैस और तेल की कमी के बीच आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की नीति, अभी तक उठाए गए कदमों, युद्ध से प्रभावित देशों से संबंध, कूटनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने एक बार फिर दोहराया भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. पीएम मोदी ने एनर्जी प्लांट्स और नागरिकों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस पर तत्काल रोक की मांग की. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, भारत का युद्ध में शामिल सभी देशों से अच्छे संबंध हैं. वहीं, उन्होंने इशारों में होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे गैस और तेल के जहाज को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में अभी गैस, तेल और खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद है. भारत के लिए अच्छी खबर ये भी है कि, होर्मुज के रास्ते एलपीजी के 2 और जहाज भारत आ रहे हैं. इन सब बातों के बीच पीएम मोदी ने अफवाहों और कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और उसे नसीहत देते हुए कहा कि, अफवाह उड़ाने वालों को सफल नहीं होने देना है. और पीएम ने अपील की देश की संसद से जंग के बीच एकजुटता की आवाज जानी चाहिए. इसके साथ ही मोदी ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए आंकड़े भी गिनाए कि, अब तक ईरान से कितने भारतीय वापस आ चुके हैं.

Advertisement
Advertisement