scorecardresearch
 
Advertisement

आखिर चुनाव के ठीक बाद क्यों बढ़ने लगते हैं तेल-गैस के दाम? देखें दंगल में तीखी बहस

आखिर चुनाव के ठीक बाद क्यों बढ़ने लगते हैं तेल-गैस के दाम? देखें दंगल में तीखी बहस

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के महज 48 घंटे के भीतर आम जनता को महंगाई का झटका लगा है. देश में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो वाला सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया है, जिससे एलपीजी की कीमत प्रति किलो करीब 55 रुपये तक बढ़ गई है. तेल कंपनियां इसे सीमित बढ़ोतरी बता रही हैं, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान कीमतें जानबूझकर नियंत्रित रखी जाती हैं और बाद में बढ़ा दी जाती हैं. विपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि जब कच्चे तेल की कीमतें पहले कम थीं, तब जनता को राहत क्यों नहीं दी गई.

Advertisement
Advertisement