क्या अमेरिका, ईरान पर कोई बड़ा हमला करने की तैयारी में है? ये सवाल इसलिए क्योंकि अमेरिका ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने के लिए कहा है. ये एडवाइजरी ऐसे वक्त में आई है, जब एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका की घेराबंदी के बाद ईरान ने भी हमले के लिए अपनी बैलेस्टिक मिसाइलों को तैनात कर दिया है. ये मिसाइलें अमेरिका के सैन्य ठिकानों के साथ, मिडिल ईस्ट और यूरोप के देशों के लिए चुनौती बन सकती है. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.