इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जलवा दिखाया है. क्वालिफायर वन मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही धोनी ने 10वीं बार फाइनल में एंट्री कर ली.