पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 152 सीटों पर 92.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव से करीब 11 फीसदी अधिक है. रिकॉर्ड मतदान के बाद यह चर्चा तेज है कि इसका फायदा किसे मिलेगा. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही इसे अपने पक्ष में बता रहे हैं. नतीजों को लेकर अटकलों का दौर जारी है.