ट्विशा शर्मा ने जिस रोज कथित तौर पर खुदकुशी की थी, उस दिन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा फांसी पर लटकी पाई गई थी. मायके वाले इसे दहेज हत्या का केस बता रहे हैं जबकि ससुराल वाले इसे सुसाइड कह रहे हैं. इस केस में कल पहली बार ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरबाला ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने ट्विशा के परिवार के सभी आरोपों को नकारते हुए ट्विशा की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए.