पश्चिम एशिया में जारी जंग अब नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है, जहां युद्ध का फोकस रणनीतिक पुलों पर हमलों तक आ गया है. हाल ही में अमेरिका ने ईरान के एक प्रमुख ऊंचे पुल को निशाना बनाते हुए उसे तबाह कर दिया, जिसमें कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए. इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख दिखाते हुए ईरान को जल्द समझौता करने की चेतावनी दी. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र और जॉर्डन के कई अहम पुलों को संभावित निशाने के तौर पर चिन्हित किया है. देखें 100 शहर, 100 खबर