NEET यूजी पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट आया है. आरोपी शिवम की 5 दिन के लिए CBI रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ाई गई है. वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार के 35 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सीएम शुभेंदु की कैबिनेट में मनोज ओरांव और गौरी शंकर घोष मंत्री बने. पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई. देखें 100 शहर 100 खबरें.
आज से कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रूपये महंगा हुआ है. इसके हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर जो कल तक 3071.50 रुपये में मिल रहा था.. वो आज से 3113.50 प्रति सिलेंडर मिल रहा है. वहीं अहमदाबाद में एक प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है.
गुजरात के आणंद जिले के अडास गांव में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. हादसे के अगले दिन वडोदरा रेलवे डिवीजन के डीआरएम राजू भड़के अपनी तकनीकी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे ढांचे का निरीक्षण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई. रेलवे अधिकारियों ने हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.
पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की चैंपियंस लीग में ऐतिहासिक जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में जश्न का माहौल देखने को मिला, लेकिन कई स्थानों पर यह उत्सव हिंसक भी हो गया. हजारों प्रशंसक टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए, जहां कुछ उपद्रवी फैंस ने आगजनी की और पुलिस के साथ झड़पों में शामिल हो गए. चैंपियंस लीग फाइनल में PSG ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया.
शाम 5 बजे बिहार में सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक है. सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. वहींकेरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ED ने एक्शन लिया है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर 10 जगह पर ईडी ने छापेमारी की.
सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट सेवा पोर्टल पर सामने आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने विशेषज्ञों की मदद से समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में छात्रों के एक साथ पोर्टल इस्तेमाल करने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया, जिसके कारण लॉगिन, फीस भुगतान और दस्तावेज डाउनलोड करने जैसी सेवाओं में दिक्कतें सामने आईं. अब आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर की मदद से इस समस्या को सुलझाया जाएगा.
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दामों में इजाफा किया है, जिससे लगातार महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में ईंधन के नए दाम लागू हो गए हैं. लगातार बढ़ती कीमतों का असर परिवहन लागत और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ग्लेशियर के साथ बड़े-बड़े पत्थर तेजी से नीचे आते दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है. हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच परमाणु समझौते को लेकर नई खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने उस प्रस्ताव पर नरम रुख दिखाया है, जिसमें उसे अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को छोड़ने या अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत स्थानांतरित करने की बात कही गई है. माना जा रहा है कि लंबे समय से दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम सबसे बड़ा विवाद बना हुआ था. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यूरेनियम को किस प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन इस घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पद संभालने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. शनिवार को उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की. शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे सतीशन का केरल हाउस में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
दिल्ली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने पहले जारी ऑरेंज अलर्ट को बदलकर येलो अलर्ट कर दिया और कुछ इलाकों में बारिश तथा तेज झोंकों वाली हवाओं की संभावना जताई. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार से फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है और अगले पांच दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में राजधानी में तापमान एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दिल्ली दौर पर गए हैं. उन्होंने गुरुवार की देर रात अमित शाह से मुलाकात की जिसके बाद वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी पीएम को बंगाल से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे.
पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी इटली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी उनका स्वागत किया गया. आज इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से उनकी द्विपक्षीय मुलाकात होगी. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन के दौरे पर पहुंचे है. ट्रंप के बाद पुतिन का ये चीन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.
बंगाल की फलटा सीट पर 21 मई को फिर वोटिंग होनी है. लेकिन इससे पहले यहां से हैरान करने वाली खबर सामने आई. यहां से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया है. बता दें कि सभी 285 बूथों पर चुनाव आयोग ने इलेक्शन रद्द कर दिया था. जिसके बाद 21 मई 2026 में पूरे क्षेत्र में रिपोलिंग का आदेश दिया गया था.
पश्चिम एशिया संकट का असर अब भारत में भी नजर आने लगा. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई. तेल कंपनियों ने एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर पहुंचा, जबकि डीजल 91 रुपये 58 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद नीदरलैंड्स दौरे के दौरान दोनों देशों में कई प्रमुख समझौते हुए हैं. भारत-नीदरलैंड्स के बीच टेक्नोलॉजी, व्यापार, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. इस दौरान सप्लाई चेन मजबूत करने और हाईटेक सेक्टर में संयुक्त निवेश को लेकर भी चर्चा हुई.
हिमंता बिस्व सरमा दूसरी बार असम के सीेएम बनने जा रहे है. असम की जनता ने उन्हें फिर एक बार प्रचंड जीत दिलवा कर उनके नाम पर मुहर लगाई है. तमिलनाडु में सीेएम बनते ही विजय थलपति एक्शन में है. जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री दी साथ ही महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान किया.
पाकिस्तान ने ईरान के लिए 6 नए ओवरलैंड ट्रांजिट रूट खोले हैं. समुद्री मार्ग बाधित होने के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है. “ट्रांजिट ऑफ गुड्स थ्रू टेरिटरी ऑफ पाकिस्तान ऑर्डर 2026” जारी किया गया है. इधर व्यापारिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है. कराची और पोर्ट कासिम में 3000 से अधिक कंटेनर फंसे हैं, जिससे लॉजिस्टिक दबाव बढ़ा है. देखें 100 शहर-100 खबर.
IPS अजय पाल के वीडियो सामने आने के बाद टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे. इधर आज PM की सिक्किम में जनसभा है. राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे, जहां ₹4000 करोड़ की योजनाएं शुरु करेंगे. सिक्किम दौरे के बाद पीएम मोदी आज ही वाराणसी पहुंचेंगे. वाराणसी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे.