मध्यप्रदेश सरकार राज्य के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल पर सौंपने की तैयारी कर रही है. इन मेडिकल कॉलेजों में नीमच, सिंगरौली, शिवपुर, बुधनी, छतरपुर, दमोह, मंडला और राजगढ़ शामिल हैं. सरकार का तर्क है कि इस मॉडल से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा.